टीम एबीएन, पाकुड़िया (पाकुड़)। गुजरात पुलिस की टीम ने पाकुड़िया में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को गुजरात ले गयी। टीम में गुजरात के पुछ थाने के इंस्पेक्टर बीएस पटेल, सब इंस्पेक्टर पीके झाला ने पाकुड़िया थानेदार चंदन कुमार गुप्ता के सहयोग से मंगलवार की देर रात्रि को लखिपोखर गांव में इब्राहिम मुज्जफर मियां अंसारी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। टीम ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार इब्राहिम को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड -19 की जांच करायी। जांच के बाद गुजरात की पुलिस टीम उसे गुजरात का पुछ के लिए निकल गयी। इंस्पेक्टर बीएस पटेल ने बताया कि इब्राहिम के खिलाफ गुजरात के पुछ थाने में साईबर क्राईम का मामला दर्ज है, उसने गुजरात के ही एक आर्मी के खाते से निजी एटीएम से साढ़े पांच लाख रुपये साइबर ठगी कर निकासी की है। इसके विरुद्ध अक्टूबर 2021 में 406, 420, आई टी एक्ट 66 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इधर, गिरफ्तार इब्राहिम ने बताया कि वह निर्दोष है वह गुजरात काम करने के लिए गया था उसी दौरान उसे काम में ले जाने वाले एक अन्य व्यक्ति ने उसका एटीएम कुछ दिन अपने पास रखा था रुपया कैसे आया और कैसे निकासी हुआ उसे कुछ भी पता नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse