हंसडीहा। पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले के कटुआ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के साथ फरार उसी जिले के आरोपी युवक को हंसडीहा पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया। साथ ही कटुआ थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई। जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन को मंगलवार रात्रि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा रोड में एक युवक युवति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद हंसडीहा थाना के एएसआई मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच दोनों को लेकर थाना ले आई। जहां पूछताछ के क्रम में युवती ने बताया कि प०बंगाल के बर्दमान जिले के कटुआ थाना क्षेत्र के भमसोर गांव निवासी रतन शेख उसे जबरजस्ती भगा कर ले आया है। जब पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह कटुआ थाना अंतर्गत मजदूरी का काम करता था इस बीच दोनों में प्रेम हो गया। जिसके बाद युवति को उसके घर से भगाकर हंसडीहा ले आया। युवक रतन शेख हंसडीहा में किराये के मकान में रह कर यहां कवाड़ी का समान खरीदने का काम करता है। इस संबंध में जब हंसडीहा पुलिस के द्वारा कटवा थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि 3 जनवरी 2022 को पीड़िता के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर कटवा थाना कांड संख्या- 03/22 धारा 363/365 कढउ नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। वहीं हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को कटुआ थाना के सब इंस्पेक्टर नूर जमा अपनी पुलिस टीम के साथ हंसडीहा थाना पहुंची जिन्हें पीड़िता एवं अभियुक्त रतन शेख को उचित कागजी कार्रवाई के उपरांत सौंप दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse