पोषण सखियों को अतिरिक्त सेविका का दर्जा देने की मांग

 

कोडरमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत पोषण सखी को 10 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) के बैनर तले उपायुक्त के समक्ष पोषण सखियों ने विक्षोभ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अंबेडकर पार्क से एक जुलूस निकाला गया, जिसमें पोषण सखियों को बकाया मानदेय देना होगा, नियमितीकरण करना होगा, हेमंत सरकार होश में आओ, पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश बंद करो आदि नारे लगाये जा रहे थे। समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन स्थल पर अंजुम प्रवीण की अध्यक्षता और पिंकी कुमारी के संचालन में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमेटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि पिछले 10 माह से पोषण सखियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे इनके सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। कई बार आंदोलन के माध्यम से आवाज उठायी गयी है, जिसका सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने परियोजना को समाप्त कर राज्यों पर बोझ लाद दिया है। राज्य सरकार द्वारा इनका समायोजन कर इन्हें अतिरिक्त सेविका का दर्जा देने की मांग सीटू करता है। सीटू नेता रमेश प्रजापति ने कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार दो वर्ष पूरा होने का जश्न मना रही है। दूसरी तरफ पोषण सखी को मानदेय नहीं दिया जा रहा है और पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश कर रही है। जिसके खिलाफ बड़ी लड़ाई होगी। कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि कोरोना काल में लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे समय में पोषण सखी को हटाने के बारे सोचना मानवता के खिलाफ है। हेमंत सरकार रोज घोषणा कर रही है कि लाखों रिक्त पदों पर जल्द बहाली होगी। सरकार के इस कदम से 10,388 पोषण सखी बेरोजगार हो जायेंगी। प्रदर्शन में गायत्री देवी, सुलेखा वर्मा, जरीना खातुन, गुलनाज प्रवीण, पूजा कुमारी, सुषमा देवी, प्रीति कुमारी, सुनीता देवी, सोनम कुमारी, निशा भारती, संगीता देवी, अंजु देवी, पार्वती, पायल, कविता, रजनी, शोभा, राखी रजक, उर्मिला देवी, विद्या देवी, सुमन, उर्मिला, नैन्सी, ललिता देवी, आरती देवी, शांति, पूनम, अंजु, अनु, रूपा देवी, सलमा खातुन, बिनीता देवी, गुड़िया देवी, देवंती देवी, चंचल, पिंकी, सुशीला, जैनब प्रवीण, आशा, बबीता, कविता सिंह, राखी सिंह, पिंकी, फूलकुमारी, किरण, बंटी देवी, बेबी, सरिता, सिमरन देवी, राधा, आरती देवी, पिंकी, डोली देवी, रेणु देवी, बेबी, ललिता देवी, अनीता देवी, संजू कुमारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse