कोरोना : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 21 छात्र पॉजिटिव

 

एबीएन डेस्क। जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 21 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 10 छात्र व 11 छात्राएं शामिल हैं। एमजीएम अधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एमबीबीएस के 161 छात्र-छात्राओं के सैंपल की जांच हुई थी। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दरअसल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस छात्र पढ़ाई करने रोज अस्पताल आते हैं। पढ़ाई के दौरान मरीजों के संपर्क में रहने वाले डॉक्टरों के साथ छात्र भी पॉजिटिव हो रहे हैं। सूचना के अनुसार एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक समेत मेडिकल के छात्रों को भी आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse