झारखंड : नौ जनवरी से फिर बारिश की आशंका

 

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ नौ जनवरी से बारिश होगी। राज्य के विभिन्न इलाके में 12 जनवरी तक बारिश के साथ मेघ गर्जन और ठनका भी गिरेगा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में सात जनवरी से बनने वाले साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से होगा। इससे पूर्व छह जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत में शुरू होगा। राजस्थान में साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने के बाद सिस्टम का रुख मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रास्ते झारखंड में होगा। झारखंड में सबसे पहले सिस्टम का असर पश्चिमी भाग में होगा। इससे पलामू प्रमंडल और इसके समीपवर्ती मध्य भाग में आसमान में बादल छाने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे सिस्टम का असर राज्य के अन्य हिस्से में होगा। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस दौरान हवा के बहाव की दिशा में बदलाव होगा और उत्तर, उत्तर पश्चिम दिशा के बजाय पूरब दिशा से हवा का बहाव शुरू हो जाएगा। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड में कमी आएगी और आमजन कुछ दिन तक राहत महसूस करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिन तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। सूरज ढलने के बाद लोग ज्यादा कनकनी महसूस करेंगे। सुबह में राज्य के मैदानी इलाके, खुले स्थान और वन क्षेत्र में कोहरा एवं धुंध कायम रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse