टीम एबीएन, रांची। कोरोना से निपटने के लिए झारखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। कोरोना के मरीजों को रखने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में कोविड वार्ड शुरू कर दिया है। अभी 10 बेड से कोविड वार्ड शुरू किया गया है, जहां मरीजों की संख्या के अनुसार बेड बढ़ाने की तैयारी है। अस्पताल उपाधीक्षक के अनुसार आईसीयू एवं चाइल्ड वार्ड में भी कोविड के लिए बेड सुरक्षित हैं, ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर दिक्कत नहीं हो। दूसरी ओर, जुगसलाई व पटमदा समेत नौ अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था हो रही है, जिससे प्रखंड स्तर पर कोविड के मरीजों को एमजीएम या सदर अस्पताल में भेजना नहीं पड़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse