अब दुनिया में तबाही मचाने आया फ्लोराना! इजराइल में मिला पहला मामला

 

एबीएन डेस्क। कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही पूरी दुनिया को अब नई मुसीबत फ्लोरोना का सामना करना पड़ सकता है। अरब न्यूज के अनुसार इजराइल ने फ्लोरोना बीमारी का पहला मामला दर्ज किया है। यह बीमारी कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण है। अरब न्यूज ने ट्वीट किया, इजराइल में फ्लोरोना रोग का पहला मामला दर्ज किया गया, यह कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण है। इस बीच, इजराइल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रदाताओं ने शुक्रवार को कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों को कोविड-19 के खिलाफ चौथा टीका देना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह रैबिन मेडिकल सेंटर में बच्चे को जन्म देने आई एक गर्भवती महिला में दोहरे संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि अभी तक इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है इसलिए अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह दो वायरस का संयोजन अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है? वैसे इजराइल में ये अभी तक का इकलौता मामला है लेकिन माना जा रहा है अन्य रोगियों में भी फ्लोरोना मौजूद हो सकता है जो जांच न होने के चलते सामने नहीं आया। इस बीच टाइम आॅफ इजराइल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने आज ओमिक्रॉन वैरिएंट की लहर के कारण कम इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज की इजाजत दे दी। बता दें कि इजरायल दुनिया का पहला और फिलहाल अकेला देश है जहां कोरोना से बचाव के लिए दो बूस्टर डोज लगाई जा रही हैं। शुक्रवार की सुबह ऐश ने वृद्ध रोगियों के लिए जेरियाट्रिक सुविधाओं के टीके को भी मंजूरी दी। बता दें कि इस समय जहां भारत में कोरोना की दो भयानक लहर गुजर चुकी हैं और तीसरी का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दुनिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर जारी है। ऐसे में जहां एक तरफ दुनिया कोरोना संकट को झेल नहीं पा रही है तो वहीं अब एक और फ्लोरोना बीमारी ने दस्तक देकर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse