कोरोना : एनआईटी जमशेदपुर में फिलहाल ऑफलाइन क्लास नहीं

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर में एक बार फिर से ऑफलाइन क्लासेज टाल दी गई है। कोरोना की वर्तमान स्थिति को देख निर्णय लिया गया है। एक माह पहले निर्धारित किया गया था कि एनआईटी जमशेदपुर में 2 जनवरी तक छात्रों को कैंपस बुला लिया जाएगा। इसके बाद पुनः ऑफलाइन क्लासेज को रिज्यूम किया जाएगा, लेकिन एक हफ्ते में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, इसलिए एनआईटी प्रबंधन अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। संस्थान की ओर से छात्रों को सरकार की गाइडलाइन आने तक ऑफलाइन कक्षा रिज्यूम न करने की सूचना दी गई है। हालांकि फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संस्थान को आशंका है कि 2 वर्ष से बंद ऑफलाइन कक्षाएं जल्द शुरू होने नहीं वाली हैं। इसलिए फिलहाल दो जनवरी तक छात्रों के संस्थान में रिपोर्ट करने की अनिवार्यता को स्थगित कर दिया गया है और छात्रों को फिलहाल ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही संस्थान से जुड़ने के लिए कहा गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. केके शुक्ला के मुताबिक एनआईटी में फिलहाल सुरक्षित दूरी एवं प्रोटोकॉल को पूरी तरह फॉलो करने की क्षमता नहीं है। इसलिए कक्षा को स्थगित करना ही उचित रहेगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ऐसे छात्रावास उपलब्ध नहीं है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके और संक्रमण को रोकने के उपाय किए जा सकते हैं। इसलिए फिलहाल निर्णय लिया गया है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते तब तक पहले की भांति ही ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। इसके लिए संस्थान पूरी तरह तैयार है और वर्ष 2020 से ही ऑनलाइन क्लासेज संस्थान में चल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse