नववर्ष 2022 : पिकनिक स्पॉटों पर पहले रविवार को उमड़ी भीड़

 

टीम एबीएन, रांची। फन कैसल पार्क रातू में साल 2022 के दूसरे दिन रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद नए साल के पहले रविवार का बड़े शानदार तरीके से लुत्फ उठाया। युवक-युवतियां और बच्चों ने पार्क में खूब मस्ती की। पारिवारिक पार्क के रूप में विख्यात फन कैसल में जमकर हंसी-ठिठोली की। पार्क कैंटीन में बने लजीज व्यंजन का स्वाद भी सैलानियों ने चखा। पर्यटकों ने पार्क में लगे राइड्स ड्रैगन कॉस्टर, स्काई ट्रेन, गो-कार्टिंग, मैजिकल टनल, स्ट्राइकिंग कार, हाराकिरी, कैटरपिलर, मोटर और पैडल वोटिंग का भरपूर लुत्फ उठाया। सभी राइड्सों पर लंबी-लंबी भीड़ देखी गई। पार्क निदेशक नीतेशनाथ शाहदेव ने पर्यटकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर कमड़े मंदिर में भी पर्यटकों की खूब भीड़ देखी गई। वहीं ठेले-खोमचे वालों की बिक्री जमकर हुई। प्रशासन द्वारा सभी चौक-चौराहों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse