टीम एबीएन, रांची। मिसिर गाेन्दा सरना पूजा स्थल में आदिवासियों ने पूजा-भजन किया। मौके पर सर्वप्रथम माैजा के प्रमुख पहान बिरसा पहान के सुपुत्र रामलाल पहान ने सरना पूजा स्थल में धूप-धूवन, टीका-सिन्दुर, जल व अरवा चावल लेकर पूजा अर्पित किया। चाला धर्मेश सिगबाेंगा (भागवन) से पहान ने माैजा व पूरे समाज के लाेगों के लिए सुख, शांति, शक्ति, सम्पत्ति, स्वरूप, सादगी, सफलता, समृद्धि, संस्कार और स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर काेइली उरांव, बसन्ती कुजूर, बसन्ती टोप्पो, लक्ष्मी टाेप्पो, चैती मुण्डा, फूलाे उरांव, भानु उरांव, राहुल लिण्डा, साेनी लिण्डा, डैजी लिण्डा, प्रेम टोप्पो, सहिल उरांव, सोनु कुजूर, शाेभा कच्छप, झेले उरांव, रोहित मुण्डा, सुषमा कुजूर, प्रदीप लकड़ा व सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मिसिर गोन्दा सरना विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप लकड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse