झारखण्ड : कल पांच स्कूलों में होगा किशोरों का टीकाकरण

 

टीम एबीएन, रांची। किशोरों के लिए सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए रांची जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को शहर के पांच और मंगलवार को तीन स्कूलों में टीकाकरण होगा। टीकाकरण को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और उप प्राचार्यों के साथ बैठक की और तकनीकी जानकारी दी गयी। जिला स्तरीय वैक्सीनेशन सेल ने सभी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत को लेकर अपर समाहर्त्ता (नक्सल) ने विस्तृत जानकारी दी। डीआरएसीएचओ शशि भूषण खलखो और डॉक्टर अनूब ने सभी को टीकाकरण से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। सभी को यथाशीघ्र स्कूलों में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse