माता वैष्णो देवी : भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हुई जिसमें हजारों लोग दोबारा देखे जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बताया कि वह कटड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों को सभी संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 13 घायलों को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वैष्णो देवी में हुए हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद आहत हूं। मैं दिल से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्रता से ठीक होने की कामना करता हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse