हर दिन 1 लाख टेस्ट और गाइडलाइन का सख्ती से पालन करायें : हेमंत

 

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को नए वर्ष के आयोजनों पर नजर रखते हुए वाटरफॉल, पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं मंदिर आदि जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाएं। सीएम राज्य में रोज 75 हजार से एक लाख कोरोना टेस्ट कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि की जानकारी ली और भीड़भाड़ वाले सभी जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाने का निर्देश दिया। समीक्षा में यह बात सामने आयी कि हजारीबाग एवं बोकारो जिला में कोरोना जांच के आंकड़ों के अनुसार कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजिटिव मामले आए हैं। इन दोनों जिलों में जांच में तेजी लाने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश भी दिया है। कोरोना संक्रमण पर गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले हफ्ते उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत वयस्क लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज ले लिया है, उनका ससमय दूसरा डोज भी लगे यह सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज नहीं लिया है उनका कम से कम पहला डोज लगे यह सुनिश्चित करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse