झारखंड : 24 घंटे में मिले कोरोना के 754 नए मरीज, केंद्र ने दी हिदायत

 

एबीएन डेस्क, रांची। झारखंड में अब कोरोना बेकाबू होने लगा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 753 नए केस मिले हैं। इसमें 620 केस मात्र 6 जिले रांची (327), जमशेदपुर (74), कोडरमा (63), धनबाद (61), बोकारो (49) और हजारीबाग (46) से मिले हैं। झारखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से केंद्र सरकार चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को पत्र लिख कर राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती रफ्तार की ओर ध्यान दिलाते हुए सख्ती बढ़ाने का आदेश दिया है। साथ ही अविलंब संक्रमण रोधी उपायों के साथ ही जिला स्तर पर उपचार के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय सचिव ने पत्र में कहा है कि झारखंड में खासकर रांची में संक्रमण की रफ्तार में बहुत तेजी आई है। उन्होंने कहा है कि मरीजों की पहचान देर से मौत की दर बढ़ सकती है। इसलिए उन्होंने जांच बढ़ाने के साथ साथ कोविड प्रोटोकॉल (मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सेनेटाइजेशन) का पालन सुनिश्चित करने एवं लोगों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया है। केंद्रीय सचिव ने अपने पूर्व के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि भारत में भी ओमीक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना के इस नए किस्म के वायरस के प्रसार को रोकने, संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के मद्देनजर राज्य में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच, उभरते हॉट स्पॉट की नियमित सघन मॉनीटरिंग, सभी पॉजिटिव की कांटैक्ट ट्रेसिंग एवं 14 दिनों तक फॉलोअप करने के साथ ही सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया है। केंद्रीय सचिव ने राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य संसाधनों की समीक्षा करने को कहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों एवं बच्चों के उपचार की व्यवस्था पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसके तहत अस्पतालों में बेड, दवा, ऑक्सीजन, पीएसए प्लांट, मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse