रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए नये साल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बार भवन में चिकित्सा केन्द्र खोलकर तोहफा दिया है। स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर, एक नर्स एवं सहायक कर्मचारी बैठेंगे। यह सुविधा पिछले दिनों बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया है। शुक्रवार को मंत्री के आप्त सचिव आसिफ एकराम ने पत्र के आलोक में सिविल सर्जन को जल्द ही बार भवन में अस्थायी चिकित्सा केन्द्र कार्यशील करने का निर्देश दिया। जारी पत्र को स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता सच्चिदानंद चौधरी को सौंपा। इसकी जानकारी के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि अब अधिवक्ताओं को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा। वकालत के साथ चिकित्सा लाभ भी ले सकेंगे। बता दें कि बीते 28 दिसंबर को महासचिव संजय कुमार विद्रोही के नेतृत्व में रांची जिला बार के अधिवक्ता सच्चिनानद चौधरी (अधिवक्ता सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि) तथा वर्तमान कमिटी के पवन रंजन खत्री, दीनदयाल सिंह, असीम कच्छप, सोसन नाग, ज्योति आनंद, वीरेंद्र प्रताप, शंकर शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मिलने गए थे। जिसमें उनकी मांग को पूर्ण करने का विश्वास स्वास्थ मंत्री ने दिलाया था। श्री विद्रोही ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही कोविड वैक्सिन लगना भी प्रारंभ हो जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse