अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन

 

रांची। राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद पिछले साल से लंबित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की दिशा में तेजी देखी जा रही है। फरवरी में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दस जिलों को 22 मार्च तक परिसीमन पूरा करने का आदेश दिया था। आयोग के सूत्रों की मानें तो इसमें अभी और वक्त लगेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन जिलों में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। अब तक तीन जिलों ने परिसीमन की रिपोर्ट भेजी है। जिस पर आयोग की ओर से सुझाव या आपत्ति दिये जाने पर काम जारी है। सात अन्य जिलों की ओर से आने वाले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी हो जाने की संभावना है। किन-किन जिलों में हो रहा परिसीमन : पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिहंभूम, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां जिलों में परिसीमन किया जा रहा है। इस संबध में 19 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया था। जिसके मुताबिक प्रक्रिया 22 मार्च तक हो जानी है। अब इसमें वक्त लगेगा। आयोग की मानें तो जिलों की ओर से परिसीमन प्रारूप तैयार होने के बाद, आयोग की ओर से आपत्ति या सुझाव दी जाती है, जिसके बाद जिलों को इन सुझावों और आपत्तियों का निष्पादन कर अधिसूचना जारी करनी होती है। पंचायतों की संख्या में हो सकती है कमी : साल 2015 में 4402 पंचायतों में चुनाव हुआ था। निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो इस चुनाव के बाद राज्य में छह निकायों का गठन हुआ, जिससे इस बार पंचायतों की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि, यह परिसीमन के बाद ही यह तय होगा। पिछले साल दिसंबर में आयोग की ओर से चुनाव हो जाना था, लेकिन राज्य में निर्वाचन आयुक्त के नहीं होने के कारण इसमें देर हुई। वहीं कोविड 19 के कारण भी काम प्रभावित रहा। इस साल 12 फरवरी को रिटायर्ड आइएएस डीके तिवारी ने निर्वाचन आयुक्त पदभार ग्रहण किया। इसके पहले मई 2020 में पूर्व आयुक्त एनएन पांडेय ने नगर निकाय चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी की थी। ऐसे में अब राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने हैं। इसमें 315 वार्डों में निकाय चुनाव होना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse