झारखण्ड में सस्ता पेट्रोल : राशन कार्डधारियों को महीने में 10 लीटर पेट्रोल पर ही मिलेगी 25 रुपये की रियायत

 

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को अपनी सरकार के दूसरी वर्षगांठ पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। सोरेन के बड़े एलान के बाद राज्य के वैसे गरीब लोगों को लाभ मिलेगा, जो राशन कार्डधारी हैं। वैसे राशन काडर्धारी जिनके पास बाइक या स्कूटी है, लेकिन पेट्रोल नहीं भरा पा रहे हैं, उन्हें 25 रुपये प्रति लीटर की छूट मिलेगी। एक गरीब परिवार को हर महीने 10 लीटर पेट्रोल लेने में छूट मिलेगी। इस तरह से 250 रुपये प्रति माह प्रति गरीब परिवार के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स को स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराएगी, ताकि होनहार विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने खनिज ढोने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse