दिल्ली में आंदोलनरत डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में रिम्स में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल

 

एबीएन डेस्क। NEET PG Counselling के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे डाक्टरों पर लाठीचार्ज से रिम्स के भी जूनियर डॉक्टर तमतमा गए हैं। दिल्ली में डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। इससे रिम्स में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हुई, तमाम मरीज डॉक्टर न मिलने से परेशान हुए। रिम्स राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां रोजाना करीब 3000 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचते हैं। इधर, दिल्ली में नीट पीजी काउंसिलिंग को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स पर लाठीचार्ज के विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टर भी आंदोलित हो गए। नाराज रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स ने बुधवार को अचानक ओपीडी बहिष्कार का बहिष्कार कर दिया। इससे दूर-दराज से इलाज के लिए आए मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बोकारो से आए विजय वर्मा ने बताया कि 1500 रुपये भाड़ा लगाकर कैब से रिम्स आए थे, लेकिन यहां के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उनसे कहा जा रहा है कि कल आएं, उनकी तरह ही कई और मरीज हैं, जिनको इलाज नहीं मिल पा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse