रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची स्थित मोरहाबादी मै दान पहुंचकर राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर 29 दिसंबर 2021 (बुधवार) को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के संबंध में वहां मौजूद पदाधिकारियों से बिंदुवार पूरी जानकारी प्राप्त की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लाभुकों, आमजनों तथा अतिथियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कर तैयारी करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने समारोह में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन्स की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुबह 11:55 बजे से मोरहाबादी मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse