टीम एबीएन, गया। शहर में अपराध पर ब्रेक नहीं लग रहा है। अपराधी मुख्य रूप से कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। इस बार अपराधियों के सोने-चांदी के कारोबारी को निशाना बनाया। मंगलवार को दिनदहाड़े कोतवाली थाना क्षेत्र के अति व्यस्त जीबी रोड में बाइक सवार उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। बाइक की डिक्की की तोड़कर उसमें रखे करीब 8.50 लाख रुपए के गहने उड़ा लिए। इस मामले में पीड़ित जेवरात कारोबारी गोपाल प्रसाद के बयान पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन में पुलिस जुट गयी है। पीड़ित दुकानदार गोपाल प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जीबी रोड स्थित अपने सोने-चांदी के गहने के प्रतिष्ठान दीप ज्वलेर्स बाइक से पहुंचे। बाइक पार्क कर दुकान का ताला खोलने लगे। इसी दौरान दो बाइक सवार उचक्के आए और फट से उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की को तोड़ दिया। डिक्की में रखे करीब पांच लाख रुपए के सोने के गहने और साढ़े तीन लाख रुपए के चांदी के गहने निकाल लिए। ऐसी स्थिति में तुरंत बाइक सवार उचक्कों को पकड़ने लगा, तो वे धक्का देकर भाग निकले। इसी बीच कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी आ गयी। पुलिस के गाड़ी के आगे गिर जाने के कारण वे लोग मुझे बचाकर उठाने में लग गए। इस बीच उचक्के भाग निकले। बताया गया कि पुलिस के सामने बाइक सवार उचक्के लाखों का गहना लेकर फरार हो गए। कोतवाली थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि पीड़ित कारोबारी गोपाल प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान की जा ही है। मालूम हो कि एक पखवारे के अंदर अपराधियों ने शहर में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। थोक किरानी मंडी के दो कारोबारी के यहां भी अपराधी दिनदहाड़े घुसकर हजारों रुपए लूट लिए हैं। मंगलवार को एक बार फिर हुई घटना से शहर के कारोबारी और भयभीत हो गए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse