कोरोना इफेक्ट : होटल कैनेलाइट ने रद किया नववर्ष सेलीब्रेशन

 

जमशेदपुर। ओमक्रॉन की दस्तक और कोविद का बदलता मिजाज फिर से आम जिन्दगी की रफ़्तार धीमी और लोगो को डरने लगा है। इन हालत में किसी भी तरह के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम से बचना जरूरी है। द केनलाइट जमशेदपुर इन बातों को ध्यान रखते हुए नए साल के अपने ब्रांड बिग बाउंस सेलिब्रेशन को न करने का निर्णय लिया है। द केनलाइट सरकार के सारे दिशा निदेर्शों का सशक्त पालन करती है क्यूँकि ये होटल सरकार से संबद्ध भी है। इस संदर्भ में द केनलाइट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मिथिलेश झा ने खबर मन्त्र को बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के प्रयास और दिशा निर्देश का पालन और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करना हमारे जैसे जिम्मेदार संस्थान के लिए आवश्यक है।सरकार इस दिशा में बहुत जोर दे रही और सरकार के प्रयास के साथ खड़े रहना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। इसलिए इस सामाजिक परिवेश और कोविद के केसेस को ध्यान में रखते हुए इसको और न बढ़ने देने में जो संस्थान के रूप हमारी जिम्मेदारी बनती है उसका ख्याल करते हुए हम न्यू ईयर २०२२ की पार्टी जो हमारे होटल में सबसे बड़ीऔर सबसे शानदार तरीके से होती आ रही है, उसे नहीं करने का फैसला किया है और हम सबसे आग्रह करेंगे की भी इस दिशा में कदम बढाकर सरकारी प्रयास में योगदान दें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse