एबीएन डेस्क। कोविड और लॉकडाउन की चोट बाकी इंडस्ट्रीज की तरह मनोरंजन जगत पर भी पड़ी। असर ये हुआ कि काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। कलाकारों ने अपनी फीस बढ़ा दी और प्रोड्यूसर्स के पास लगाने के लिए पैसा नहीं बचा। लंबे वक्त तक थिएटर भी बंद रहे जिसका नुकसान सिनेमाघर मालिकों को भुगतना पड़ा। मनोरंजन जगत से जुड़ा हर आदमी प्रभावित हुआ और कलाकारों द्वारा 100 प्रतिशत तक फीस बढ़ाए जाने का नुकसान भी नजर आया। एक्टर्स द्वारा लगातार फीस बढ़ाने जाने की बात पर अब दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। फिल्म कंपैनियन में प्रोड्यूसर्स की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान करण जौहर ने कहा कि कई युवा कलाकारों ने अपनी फीस 100 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। कई कलाकार ऐसी दलील देते हैं कि उनकी पिछली फिल्में नहीं चलीं या नहीं रिलीज हुईं इसलिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse