कोडरमा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शहीदी सप्ताह को लेकर एक विशेष दीवान सजा जिसमें सुबह सरदार हरभजन सिंह और जसविंदर सिंह खालसा द्वारा रखे गए श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई। उसके उपरांत कीर्तन दरबार सजा, जिसमें ज्ञानी राजा सिंह, गुरभेज सिंह, कुलदीप सिंह, राखी सलूजा, रजनी कौर, हरजस कौर, तेज सिंह, हरनेक सिंह और अरविंद सिंह ने कविता पाठ एवं शब्द कीर्तन-किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह ने बताया कि आज के दिन ही छोटे साहबजादे तथा माता गुजर कौर जी का दाह संस्कार किया गया था। इस अवसर पर विराग माई शब्दों का गायन होता है। दीवान में बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं हंटरगंज से आए हुए ज्ञान सिंह, सतपाल सिंह, अमनदीप कौर, सुप्रीत कौर ने भी शब्द-गायन किया। दिन के 2 बजे दीवान की समाप्ति हुई और उसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बताया गया। इस अवसर पर प्रधान अवतार सिंह, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह खालसा, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह सलूजा, परविंदर सिंह लांबा, जानू भाटिया, हनी भाटिया, जसमीत सिंह, हरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, गुरभेज सिंह, मनजीत कौर, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, नीलम छाबड़ा, सविंदर सिंह, जसविंदर कौर, इंद्रजीत सिंह कालरा समेत कई सिख संगत के लोग मौजूद थे। यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया की शहीदी सप्ताह का समापन रात 9 बजे होगा। इसमें पटियाला से आए हुए रागी जत्था भाई जगतेश्वर सिंह शान पटियाला वाले अपने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। रागी जत्था विशेषकर पटियाला से इसीलिए आए हैं 21 तारीख से चले आ रहे हैं शहीदी सप्ताह का समापन होगा। रात में भी गुरु का अटूट लंगर बरसेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse