होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में राज्य के युवाओं के लिए काफी संभावनाएं : हेमंत सोरेन

 

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पर्यटन विभाग के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन के प्रिंसिपल डॉ भूपेश कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो आलोक आसवाल ने शिष्टाचार मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने आज विद्यार्थियों द्वारा तैयार केक -बिस्किट भी सप्रेम भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड के युवाओं के लिए होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इस दिशा में यह इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। यह सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और प्रयासों का परिणाम है। यहां के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए इंस्टीट्यूट में उच्च कोटि की तकनीकी शिक्षा को लेकर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse