रांची। एचइसी के जगन्नाथपुर स्थित श्री जगन्नाथपुर मंदिर का 330वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी के सान्निध्य में पुरोहितों ने सुबह में दैनिक पूजा के बाद श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप किया। अन्न भोग में प्रभु गणपति को चूड़ा गुड़ का भोग लगाया गया। जगत नियंता स्वामी जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भ्राता बलभद्र को अन्न भोग में खिचड़ी, चावल, दाल और सब्जी का भोग चढ़ाया गया। कोरोना काल में सभी के स्वस्थ रहने और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आरती हुई। 70 जोड़े द्वारा क्रमवार हवन में आहूति देने के साथ अनुष्ठान की पूणार्हुति हुई। इस आयोजन में इस बार श्रद्धालुओं की भागीदारी नहीं रही और भोग प्रसाद का वितरण भी नहीं किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse