सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती

 

रांची। भाजपा ने शनिवार को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती मनायी। मौके पर भाजपा सांसद संजय सेठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जरूरतमंदों के बीच कंबल और फल का वितरण किया। सांसद श्री सेठ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान विभूति थे। उनकी कार्यशैली व चिंतन भी अद्भुत रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहे। श्रद्धेय वाजपेयी जी के प्रयास से झारखंड का निर्माण हुआ। उनके कार्यकाल में ही संयुक्त बिहार से अलग होकर झारखंड एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इससे पहले एक जनसभा में उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाने का संकल्प जताया था। वाजपेयी को झारखंड से काफी लगाव था। पहली बार वह 1967 में दुमका आए थे। 8 फरवरी 1983 का दुमका मेंं वाजपेयी जी की सभा आज भी झारखंड के लोगों को याद है। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल ने कहा कि अटल जी ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। लेकिन दु:ख की बात है कि आज झारखंडी नाम वाली पार्टियां झारखड को बेचने का काम कर रही हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को खरीदा। राजद ने झारखंड राज्य का विरोध किया। आज तीनों पार्टियां मिल कर सरकार चला रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी झारखंड के जन्मदाता हैं। हम सभी को ऐसे नेता पर गर्व है जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया और हम उस पार्टी के सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और मानव-कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। राजनीतिक व सामाजिक जगत में कार्य करने वालों के लिए वे आदर्श की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक पटल पर सबके हृदय में स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे जनप्रिय व्यक्तित्व के आदर्श और विचार सबके लिये प्रेरणादायक हैं। मौके पर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ललित ओझा, भाजयुमो जिला मंत्री शुभम कुमार जायसवाल, सुखदेवनगर मंडल के महामंत्री राजकुमार जायसवाल, संजय पोद्दार, उदय चौधरी, अविनाश राय, तरुण कुमार जायसवाल, अंकित कुमार पाल, रणधीर, श्याम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse