हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने झंडा चौक स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने झारखंड विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान सदन पटल पर उठाये गये मुद्दो पर जानकारी दी। कहा कि मैंने डेढ़ दर्जन ज्वलंत और गंभीर मामलों को जनहित में सदन पटल पर उठाया। साथ ही इन मुद्दो के समाधान हेतू भी जानकारी दी। श्री जायसवाल ने कहा कि झारखंड सरकार को जनहित और राज्य हित में विकास कार्य से दूर तलक तक कोई मतलब नहीं है लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति करने में ये पूरी तरह लिप्त है। इनकी नीति और नियत दोनों ही साफ दर्शा रही है की ये सिर्फ वोट बैंक की राजनीति सत्ता में रहकर करने में मशगूल हैं। विधायक श्री जायसवाल ने बीते शीतकालीन सत्र की उपयोगिता पर भी प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि यह विधानसभा सत्र के बहाने सरकार ने सिर्फ कोरम पूरा किया और अपना बिजनेस चलाया। इस सत्र में जनहित से जुड़े किसी भी मामले पर चर्चा नहीं हो सकी और जन मुद्दे को गौण कर दिया गया। कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संवैधानिक तरीके से जितना कर सकूंगा जरूर करूंगा। प्रेस- वार्ता में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सह - विधायक प्रतिनिधि विशाल बाल्मीकि, नगर विधायक प्रतिनिधि आशीष सोनी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, खेलकूद एवं युवा कार्य मामले विभाग विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse