सैलानियों को बुला रहा हदहदवा का कल-कल जल

 

इटखोरी। भद्रकाली मंदिर से कुछ ही दूरी पर उत्तर दिशा की ओर जंगल के बीच कलकल कर बहती मुहाने नदी की मनोरम वादियों में बसा हदहदवा सैलानियों को बरबस अपनी ओर खींचता है। नदी के चारों ओर पत्थर व घने जंगल से इस पर्यटक स्थल की शोभा और बढ़ जाती है। नव वर्ष 2022 का आगमन होने वाला है। नया साल आते ही लोगों में घूमने जाने की होड़ लग जाती है। लोग नए नए जगहों पर घूमने के साथ-साथ पिकनिक मनाने के लिये जगह तलाशने लगते हैं। इसी बीच हदहदवा का मनोरम वादियां इटखोरी समेत आसपास के लोगों के लिए एक अच्छा पिकनिक स्पॉट साबित हो रहा है। लोग यहां हर साल बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने और घूमने के लिए पूरे परिवार के साथ आते हैं। चट्टानों से बहता कल-कल पानी और चारों ओर जंगल इस खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यह स्थल पेड़-पौधों और चट्टानों को आगोश में लिए लोगों को आकर्षित करती है। यह स्थल काफी आकर्षक व मनोरम है। नदी का पानी जब चट्टानों के बीच से बहती है तो पूरे पानी का रंग नीला पन अपने आप में छंटा बिखेर देता है। साथ ही युवाओं के लिए यह सेल्फी प्वांइट भी बन गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse