कोडरमा : बांझेडीह पावर प्लांट के मृत मजदूर के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, होगी कार्रवाई

 

कोडरमा। राज्य के कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कोडरमा के उपायुक्त को डीवीसी के बांझेडीह पावर प्लांट में हुई दुर्घटना में मृत मजदूर, कालेंदर सिंह (50) के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने तथा आवश्यक कानून सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जबकि आरक्षी अधीक्षक कोडरमा को भी फोन कर निर्देशित किया कि जल्द ही राज्य सरकार ढीबरा डंप में निहित अभ्रक खनिज के निष्पादन हेतु मंत्री परिषद में प्रस्ताव पारित कर रही है। तब तक जिला के ढिबरा उत्खनन एवं परिवहन में जुड़े अत्यंत गरीब एवं कमजोर तबके को राहत दिया जाए। बृहस्पतिवार को कोडरमा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री से मुलाकात कर जिला में ढिबरा उत्खनन में शामिल गरीब तबके को राहत पहुंचाने एवं बांझेडीह पावर प्लांट में मृत मजदूर के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। मंत्री बादल पत्रलेख ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल उपायुक्त को फोन कर मृत मजदूर के परिजन को उपलब्ध मुआवजा राशि के बारे में जानकारी लिया, जिस पर उपायुक्त ने बताया कि दो लाख पचास हजार रुपए की राशि मुआवजे के रूप में भुगतान की गई है जबकि परिजन को हर संभव उचित मदद किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार कामगारों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है। प्रतिनिधिमंडल में कोडरमा प्रखंड कॉन्ग्रेस प्रभारी सरस कुमार बबलू सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल थे। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने संवेदनशील मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse