गुमला। सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित नवरत्न गढ़ में आपके अधिकार,आपका सरकार और आपके द्वार के तहत बुधवार को एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन किया गया था। एक दिवसीय शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, मुखिया जयंती देवी, उपमुखिया रुक्मिण देवी, बीडीओ सुनीला खलखो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव, सीओ अरुणिमा खलखो के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी ग्रामीणों के जरूरतों के संबंध में जानकारी दिए और कई ग्रामीणों का आवेदन भी लिया गया। ग्रामीणों ने जिन समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। उस में प्रमुख रूप से वृद्धा विधवा व विकलांग पेंशन, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, कृषि, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य पालन, पीएम आवास सहित विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा आवेदन प्रप्त हुए। जेएसएलपीएस ने एक महिला समूह को सब्जी ट्रे दिया। शिविर में आये लोगों को कोविड19 का कोवीशिल्ड वैक्सीन भी दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने आए हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के दिए हुए योजनाओं का लाभ उठाएं यहां अपना आवेदन दें ताकि आपको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। वही कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में सिसई विधायक जीगा सुसारन होरों भी पहुंचे। मौके पर समाजसेवी दामोदर सिंह, वृंदा सिंह, जेएसलपीए की बीपीएम रिजवाना खान समेत विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के अलावा कई जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse