कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार निर्गत पत्र द्वारा आगामी 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आहूत विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रत्येक जिला के एक प्रमुख समस्या को पार्टी के विधायकों द्वारा सदन में सवाल उठाया जाना है। इसी के तहत कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने जिले के विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ एक प्रमुख समस्या के रूप में जिला में ढिबरा व्यवसाय की समस्या को उठाने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित पत्र के अनुसार झारखंड खान एवं भूतत्व विभाग ने मंत्री परिषद के अनुमोदन हेतु राज्य अंतर्गत ढिबरा डंप में निहित अभ्रक खनिज के निष्पादन हेतु झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को प्राधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया है। आगामी शीतकालीन सत्र में मंत्री परिषद द्वारा यह प्रस्ताव जनहित में पारित होता है तो निश्चित रूप से कोडरमा जो अभ्रक नगरी के नाम से विश्व विख्यात था, इस क्षेत्र के हजारों गरीब परिवार जो भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं उन्हें पुन: ढिबरा व्यवसाय से जुड़कर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करने का अवसर प्राप्त होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse