लातेहार : झारखंड क्रांति मोर्चा के सात अपराधी गिरफ्तार

 

लातेहार। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सुचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने झारखंड क्रांति मोर्चा नामक संगठन के सात अपराधियों को हथियार, संगठन का हत्तलिखित पर्चा समेत अन्य सामानो के साथ दबोचने में सफल रही है। पकड़े गये अपराधियों में एक महिला अपराधी भी शामिल है। मंगलवार को लातेहार एसपी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त संगठन के अपराधी किसी अप्रीय घटना को अंजाम देने के फिराक में आने वाले है, सूचना के आलोक में पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। इस दौरान पतकी जंगल के पास एक महिला समेत दो वर्दीधारी शंकर राम उर्फ सौरभ जी छिपादोहर लातेहार व जहीना खातुन उर्फ हसीना सोंस पांकी पलामू को लोडेड देशी कट्टा, नक्सली पर्चा व मोबाईल के साथ पकड़ा गया। इनके निशानदेही पर मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे गांव से संगठन के पांच अन्य अपराधी उपेन्द्र राम उर्फ ओम प्रकाश जी होसिर छिपादोहर, विकाश कुमार उर्फ मोनू कुमार मांडर हुसैनाबाद पलामू, प्रदीप पाल बेनीकला हुसैनाबाद पलामू, अमित कुमार ढेला हुसैनाबाद पलामू व समीर लकड़ा खेदलीबार गुमला को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 4 लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर का 8 जिंदा कारतूस, झारखंड क्रांति मोर्चा का हस्तलिखित पर्चा 28, 9 मोबाईल, 5 पिट्ठू वैग, 3-3 चितकबरा पैंट-शर्ट, एक बाईक, 2 डायरी समेत दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद किया गया है। एसपी श्री अंजन ने आगे बताया कि गिरफ्तार शंकर राम उर्फ सौरभ का अपराधिक इतिहास रहा है व पूर्व में माओवादी व जेजेएसपी संगठन से संपर्क में रहा है एवं जेल भी जा चुका है। वहीं विकाश उर्फ मोनू हुसैनाबाद में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है, इसके अलावे गिरफ्तार उपेंद्र राम उर्फ ओम प्रकाश जी पूर्व में टीपीसी का सक्रीय सदस्य रहा है। इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 314/21 में आईपीसी व आर्म्स एक्ट एवं सीएलए एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अभियान में इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुनि बबलू कुमार, पुअनि अजय कुमार दास, धर्मेन्द्र सिंह सरदार, मनिका थाना प्रभारी प्रदीप राय, सअनि धर्मेश प्रसाद लिम्बू, सैट-01 के सअनि राकेश निर्मल बेग, महिला आरक्षी एवं दल-बल के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse