रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने पेट्रोल पंप संचालकों के हड़ताल पर जाने की घोषणा पर कहा कि राज्य सरकार की ढुल मूल रवैया के कारण आज आम जनता के साथ-साथ पेट्रोल पंप संचालक परेशान हैं। राज्य सरकार और उसमें शामिल दल झामुमो, कांग्रेस और राजद के पेट्रोल डीजल की कीमत घटाने की दिशा में दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। इस सरकार में खाने के दांत और हैं और दिखाने के और। कल तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर हाय तौबा मचाने वाली पार्टियों को आज लगता है सांप सूंघ गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को बड़ी राहत दी है, फिर ऐसे में अब झारखंड सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह वैट घटाकर आम लोगों को राहत दे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में पेट्रोल से 5 रुपया और डीजल से 10 रुपया की कीमत की कटौती करते हुए जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एवं अन्य राज्यों ने भी अपने हिस्सा की दर को कम कर आम जनता को राहत पहुंचाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse