एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का देश में एक और केस मिल गया है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। अब तक देश के तीन राज्यों में 4 केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले आज ही गुजरात के जामनगर में भी एक बुजुर्ग इस वेरिएंट से पीड़ित मिला है तो दो केस कर्नाटक में मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि 33 साल का यह शख्स 24 नवंबर को केपटाउन से लौटा था। वह दुबई और दिल्ली होते हुए मुंबई आया। उसने कोई वैक्सीन नहीं ली है। राहत की बात यह है कि उसके संपर्क में आए सभी लोग कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उसके साथ सफर करने वाले 25 यात्रियों की रिपोर्ट की भी निगेटिव आई है। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि संक्रमित मरीज मुंबई के समीप कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचा था और यहां जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई। 40 से अधिक देशों में दस्तक : सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना का यह वेरिएंट बेहद खतरनाक माना जा रहा है। 50 से अधिक म्यूटेशन वाला यह वेरिएंट बेहद कम समय में 40 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि यह डेल्टा वेरिएंट से भी कहीं अधिक तेजी से फैल सकता है और इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। यही वजह है कि कई देशों ने इसके डर से अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और विदेशी यात्रियों के आने पर रोक लगा दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse