रांची। एचईसी प्रबंधन यथाशीघ्र हम मजदूरों का 6 माह का वेतन एकमुश्त भुक्तान करे। साथ ही एचईसी मजदूर संघ केंद्र सरकार से मांग करती है कि एचईसी के प्रभारी सीएमडी नलिन सिंघल का सेवा विस्तार को अविलंब वापस लिया जाए और स्थाई सीएमडी दिया जाए। एचईसी में सभी कर्मचारियों का 6 महीना से वेतन बकाया है लेकिन यहां पर प्रबंधन एक तरफ कहती है कि पैसा नहीं है दूसरी तरफ वेतन ना देकर अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को बैक डोर से वेतन के बदले एडवांस पेमेंट देकर एक बार फिर मजदूरों के हित के साथ खिलवाड़ किया है। यहां प्रबंधन को एडवांस पेमेंट के जगह, सीधा वेतन देना चाहिए। यही सब गलत नीतियों के कारण मजदूर मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हुआ है। यह आंदोलन हम सब मजदूरों का है, एचईसी मजदूर संघ(इटर) मजदूरों के साथ है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse