गुमला : व्यापारी से पिकअप लूटकर भाग रहे 10 अपराधी गिरफ्तार, माओवादी वर्दी और हथियार बरामद

 

गुमला। जिले की पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पता चला है कि एक साथ 10 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने फिलहाल इस मामले का खुलासा नहीं किया है। एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब सहित जिले के आला पुलिस अधिकारी इन अपराधियों से पूछताछ कर रहे हैं। सभी अपराधियो को रायडीह थाना में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन अपराधियों के पास से हथियार व माओवादियों की वर्दी बरामद हुई है। यह एक व्यापारी का पिकअप वैन व पैसे लूटकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने वाले व्यापारी समेत तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। यह घटना गुरुवार देररात की है। इस हमले में तसलगाढा गांव निवासी 50 वर्षीय व्यापारी मुमताज अंसारी, चालक रफीक अंसारी व उप चालक खुर्सीद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यापारी ने बताया कि वह लोग गढ़वा से एक पिकअप वैन में बकरी लोड कर ओडिशा जा रहे थे। जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के पास 10 अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्हें डंडे से मारने पीटने लगे। उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधियो ने चालक व उप चालक को रस्सी से बांधकर 5500 रुपए नगद व बकरी लदा पिकअप लूट लिया। वह वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि पिकअप में जीपीआरएस लगा हुआ है। इससे उसका लोकेशन आसानी से पता चल जाता है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। व्यापारियों से लगातार पिकअप का लोकेशन लेते रही। थोड़ी देर में पुलिस को पिकअप वैन के रायडीह थाना की ओर जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने देखा कि गाड़ी के बोनट के हिस्से में पांच लोग बैठे हुए है। जबकि पिकअप के डाला में पांच अन्य छिपे हुए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कई हथियार, गोली व माओवादियों की वर्दी बरामद की। बताया यह भी जाता है की बरामद वर्दी अलग अलग है। बतया जा रहा है कि वर्दी को देखकर इन लोगों के माओवादी दस्ते का हिस्सा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह माओवादियों का दस्ता तो नहीं है। जो कहीं पलायन करने के दौरान हत्थे चढ़ गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिरिल मराण्डी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान रायडीह थाना के पास सभी 1 अपराधियों को लूट के वाहन के साथ धर दबोचा गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों के पास से कुल्हाडी व देसी कट्टा बरामद किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse