बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला निवासी दुलारचंद पाण्डेय (सेवानिवृत्त शिक्षक) का 98 वर्ष की उम्र में निधन शनिवार शाम सात बजे हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इनका अग्नि संस्कार रविवार को पैतृक निवास स्थान बेड़ोकला में किया गया ।अपने शिक्षण कार्य के दौरान इन्होंने मिडिल स्कूल बरकट्ठा, मिडिल स्कूल बेडोकला, मिडिल स्कूल चितरपुर (रामगढ़), मिडिल स्कूल माधोपुर, बरकट्ठा में सेवा दी थी। बेड़ोकला निवासी सह पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय ने बताया कि इनके पढ़ाये हजारों विद्यार्थी विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं। बताते चलें कि इनकी धर्मपत्नी विद्या देवी (सेवानिवृत्त शिक्षिका) का स्वर्गवास 2002 में ही हो चुका है। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। अग्नि संस्कार में बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, बेड़ोकला मुखिया प्रतिनिधि देवीलाल, जिप प्रतिनिधि यमुना साव, पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, राजेंद्र पांडेय, श्रीकांत पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse