अधिवक्ता रविंद्र कुमार का भारतीय विधि संस्थान का सदस्य बनना गौरव की बात : रसीदी

 

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र कुमार के भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के सदस्य बनने पर, रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एके रसीदी ने कहा कि रविंद्र कुमार का भारतीय विधि संस्थान नई दिल्ली के सदस्य बनना झारखंड के लिए गौरव की बात है। भारतीय विधि संस्थान भारत की एक प्रतिष्ठित विधि अनुसंधान केंद्र है, जिसके अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होते हैं और उपाध्यक्ष भारत सरकार के कानून मंत्री होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रविंद्र झारखंड को गहराई से जानते हैं और एक विधिवेता भी हैं। इनके सदस्य बनने पर झारखंड को सही दिशा मिल पाएगी। हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विधि के क्षेत्र में रविंद्र का भरपूर योगदान रहा है और विश्वास है कि आगे भी रहेगा। अधिवक्ता भरत चंद्र महतो ने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट की बारीकियों को जनता के समक्ष रखने की जरूरत है और रविंद्र इसमें सहयोग करेंगे। मौके पर अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर, भरत चंद्र महतो, वेजोल रहमान, अजहर खान, अशरफ अशरफ, खान मोहम्मद, विद्या कुमारी, सतीश कुमार, अशोक नाथ, कौशिकी गिरी, प्रशांत कुशवाहा, रेजिस्ट रुंडा, नीरज कुमार, मृत्युंजय प्रसाद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोहन ठाकुर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुशवाहा ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse