रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय नामकोम, राजाऊलातू की एनएसएस की टीम ने नामकोम स्थित लाली ग्राम में घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण की जानकारी तथा जागरुकता अभियान चलाया जिसके तहत कोरोना टीकाकरण भी किया गया। गांव में इस निरीक्षण का उद्देश्य आम लोगों में कोरोना को लेकर जागरुकता लाना था। इस क्रम में कोरोना को लेकर कई कार्यक्रम भी किए गए जैसे अभिनय के माध्यम से लोगों को कोरोना के लक्षण, सुरक्षा,सावधानी व बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। तथा कई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजीत तिर्की (उपमुखिया) का स्वागत किया गया। वाईबीएन विश्वविद्यालय एनएसएस टीम के सभी प्रतिनिधि श्री कौशल किशोर, डॉ मीना कुमारी नटराजन, डॉ अर्पणा शर्मा, सविता भारती, स्वाति कुमारी, सुमन कुमारी, डॉ पी कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर एवं प्रतिभागियों सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse