रांची। गोस्सनर कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्डन जुबिली समारोह मनाया जा रहा है। समारोह के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिशन का कोरोना संक्रमण काल में आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समेत अन्य के लिए सराहनीय सहयोग रहा। कहा कि झारखंड में शिक्षा के स्तर को देखा जाए तो 50% से अधिक योगदान मिशन का रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन स्कूल और कॉलेज में अनुशासन और सम्मान के साथ शिक्षा दी जा रही है। आज गोस्सनर कॉलेज ने अपने 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, इसके लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं। कहा कि यहां दी जा रही अच्छी शिक्षा का परिणाम है कि कॉलेज में 27 विभाग और हजारों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को तराशने में शिक्षक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का पिछड़ापन सिर्फ शिक्षा का दंश झेल रहा है। राज्य में बेहतर शिक्षा के लिए सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखंड पिछले डेढ़ वर्ष से संक्रमण में फंसा रहा। अब समय सामान्य हो रहा है। इससे शिक्षा भी प्रभावित हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse