झारखंड : पारा शिक्षकों का वेतन तय, टेट पास को हर माह मिलेंगे 27,000

 

रांची। झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब उनका वेतन तय हो चुका है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) और दक्षता परीक्षा पास करनेवाले पारा शिक्षकों को वेतनमान तो एक जैसा मिलेगा, लेकिन उनका ग्रेड पे अलग-अलग होगा। जो दक्षता परीक्षा पास करेंगे, उन्हें 5200 से 20200 का वेतनमान और 2000 का ग्रेड पे मिलेगा। टेट पास पारा शिक्षकों को 5200 से 20200 का वेतनमान व 2400 से 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। टेट पास को हर माह 27 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य में करीब 11000 पारा शिक्षक ही टेट पास हैं, जबकि 50,000 सिर्फ प्रशिक्षित हैं और 3000 अप्रशिक्षित हैं। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने निर्णय कर लिया है। अब विकास आयुक्त, वित्त विभाग के सचिव समेत विभाग के आला अधिकारियों के साथ अंतिम रूप से चर्चा के बाद वित्त और विधि विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दक्षता परीक्षा पास करने वाले पारा शिक्षकों को टेट पास से हर महीने कम राशि मिलेगी। टेट पास छठी से आठवीं के पारा शिक्षकों को 27 हजार, पहली से पांचवी टेट पास पारा शिक्षकों को 25,500 और दक्षता परीक्षा पास करने वाले पहली से आठवीं के पारा शिक्षकों को 23,700 रुपए हर माह मिलेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse