मेदिनीनगर। पलामू के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) के फाउंडर मेंबर राकेश पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दुर्गा सोरेन सेना का विस्तार पलामू में शीघ्र होगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना का संयोजक मंडल के संगठन पर विचार एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर मंथन के लिए मेदनीनगर के शिवाला रोड स्थित जिला कार्यालय में दिनांक 13.11.2021 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से एक बैठक रखी गई है। जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता आमंत्रित हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 19.11.2021 को जामा विधायक सीता सोरेन की सुपुत्री सह डीएसएस की केंद्रीय अध्यक्ष सुश्री जयश्री सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन का आगमन पलामू की धरती पर पहली बार होने जा रहा है। उन्होंने सभी महानुभावों से आग्रह किया कि संगठन के विस्तार पर चर्चा एवं केंद्रीय टीम की आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक में उपस्थित होकर एक मजबूत रणनीति का निर्माण कराएं। बताते चलें कि दुर्गा सोरेन सेना सामाजिक सेवा में अग्रसर एक संगठन है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse