जगन्नाथ कॉलेज धुर्वा में विद्यार्थियों संग केंद्रीय बजट पर चर्चा

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10/ 2/2023 को जगन्नाथ नगर महाविद्यालय धुर्वा में विद्यार्थियों के साथ केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जैन कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष भाजयुमो रांची महानगर के सह कार्यालय मंत्री सागर यदुवंशी ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। 

इस कार्यक्रम में रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता, रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अबरार अहमद, कार्यक्रम के कोआॅर्डिनेटर डॉ दिलीप गुप्ता, भाजयुमो नेता तरुण दास, पीयूष जी, जैन कॉलेज के छात्र नेता रवि साहनी, मुख्य वक्ता सीए अर्पित जैन, सीएस शोभन गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बजट के बारे में जानकारी दी और छात्रों को क्या लाभ है इसके बारे में भी बताया। 

इस कार्यक्रम में बहुत सारे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन पटेल जी ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन जी राजा जी जितेंद्र जी शुभम जी प्रिंस जी पीपीजी गांधीजी इतिहास के शिक्षक संतोष जी और बहुत सारे छात्रों का अहम योगदान रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse