पत्नी और मंत्री बादल संग सीएम हेमंत ने जाना पिता का हाल

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अमित कुमार की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी छाती में इंफेक्शन की शिकायत है, फिलहाल शिबू सोरेन की हालत स्थिर बतायी जा रही है। 

पिता शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन करीब तीन घंटे तक शिबू सोरेन के साथ समय बिताये और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse