टीम एबीएन, रांची। सांसद संजय सेठ और पथ निर्माण विभाग को ज्ञापन देने के बाद भी पुंदाग टी ओ पी से होते हुए गुमला रोड में मिलने वाली सड़क की हालत कई महीनों से जर्जर बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क है और इसी सड़क पर फारेस्ट रिसर्च सेंटर, ललगुटुवा, एक अखबार दैनिक भास्कर का प्रेस, चर्च और श्रीकृष्ण प्रणामी संस्था का भव्य मंदिर भी अवस्थित है। इसके अलावा बहुत सारी बहुमंजिला मकान भी इस सड़क के किनारे बसे हैं।
इतनी संस्थाओं और लोगों के निवास होने के बावजूद सड़क की हालत जर्जर होना हास्यास्पद और दुखद बात है। यह सड़क एस आर सर्वे 1932 में भी अंकित है।
इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने सड़क शीघ्र से शीघ्र बनवाने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse