एबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉगिन करने में समस्या आ रही है। ट्वीटडेक भी काम नहीं कर रहा है। यूजर्स ट्वीट डेक लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर को लेकर भी शिकायत की है। कुछ यूजर्स ने यूट्यूब में भी परेशानी आने की बात कही है।
हालांकि, अब धीरे-धीरे यह परेशानी ठीक की जा रही है। इस बीच ट्विटर की ओर कहा गया है कि कुछ लोग ट्विटर पर परेशानी का सामनाकर रहे हैं। इसके लिए कंपनी को खेद है। इसे जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बुधवार की रात को ट्विटर यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसमें ट्वीट करने, डायरेक्ट मैसेज भेजने या प्लेटफॉर्म पर नये अकाउंट्स को फॉलो करने में असमर्थता शामिल है। नये ट्वीट पोस्ट करने का प्रयास करने वाले कुछ उपयोगकर्ताओं को एक पॉप-अप मिला, जिसमें लिखा था- आप ट्वीट भेजने की दैनिक सीमा पार कर चुके हैं। अन्य ट्विटर उपयोगकर्ताओं को एक पॉप-अप प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि हमें खेद है, हम आपका ट्वीट भेजने में सक्षम नहीं थे।
ट्विटर उपयोगकर्ता जो माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अन्य खातों को फॉलो करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें एक संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि सीमा पूरी हो गयी है। आप इस समय अधिक लोगों को फॉलो करने में असमर्थ हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse