एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए वीसीए स्टेडियम में कम से कम दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरटी) के कर्मियों को शहर में टीमों के दो होटलों से जामथा के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम तक के रास्ते पर तैनात किया जायेगा।
अधिकारी ने कहा कि नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की।
अधिकारी ने कहा कि आठ पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 10 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 35 पुलिस निरीक्षक, 138 सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) और पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) सहित 2000 पुलिसकर्मियों को इस दौरान स्टेडियम में तैनात किया जायेगा। सुरक्षा उपायों के तहत सभी प्रवेश बिंदुओं पर 40 से अधिक मेटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मॉनिटर लगाये जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse