सरला बिरला यूनिवर्सिटी के योग विभाग में कार्यरत होंगे अमरेंद्र

 

टीम एबीएन, रांची। सेपकटकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय सेपक टकरा निर्णायक अमरेंद्र दत्त द्विवेदी चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित किये जा रहे आल इंडिया यूनिवर्सिटी सेपकटकरा चैंपियनशिप के निर्णायक मंडली के सदस्य होंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होगी।

ज्ञात हो कि अमरेंद्र इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा चुके है। अमरेंद्र का मनोनयन सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव विरागौड़ा के द्वारा किया गया है। उनके इस मनोनयन पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर गोपाल पाठक, रजिस्ट्रार बी के सिंह, डीन निलिमा पाठक, सी ई ओ प्रदीप कुमार वर्मा, सेपक टकरा झारखंड के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर, प्रेसिडेंट उदय साहू सहित प्रदीप खन्ना, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहू, चंचल भट्टाचार्य, शिवेंद्र दुबे, जैकब सी जे, मनोज गुप्ता, बुल्लू गोप आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse