एबीएन डेस्क, रांची। राज्य के युवा निर्देशक सौरभ भारद्वाज की आगामी पांचवी वेब सीरीज वाइट डेÑस का मंगलवार को शुभ मुहूर्त किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर वेब सीरीज के सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक समाज का आइना होती है और कहीं न कहीं यह समाज सुधारने में बेहद अहम भूमिका निभाती है ऐसे में जरूरत है कि अच्छी फिल्मों का निर्माण कर सामाजिक दूरियों को मिटा कर सामाजिक एकता की ओर बढ़ा जाए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अर्जुन यादव ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढाया। वेब सीरीज का निर्माण हजारीबाग की समर्पण क्रिएटिविटी प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। फिल्म के निर्माता राजेश कुमार एवं सह निर्माता नवनीत आनंद हैं। निर्देशक ने बताया कि फिल्म की कहानी वर्तमान राजनीतिक एवं पत्रकारिता की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे बढ़ाती है। एक महिला पत्रकार की संघर्ष एवं देश के राजनीतिक शोर-शराबे के बीच कहानी एक सच्चाई को उजागर करती है। फिल्म की कथा, पटकथा एवं संवाद सौरभ भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म में अभिनय की मुख्य भूमिका में तान्या सिंह, रिधिमा नंदन, प्रिया सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अरुण सिंह, विक्रांत कुमार, विक्की नांगिया, संदीपका राय, मुकेश राम प्रजापति, दीपक कुमार आदि नजर आयेंगे। मौके पर निर्माता ने बताया कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बॉलीवुड से बहुत सारे फिल्म निर्माता-निर्देशक लगातार झारखंड आ रहे हैं। इसमें झारखंड मे फिल्म निर्माण की बढ़त हो रही है। झारखंड के फिल्म निर्माता अगर अच्छी फिल्म बनाने को लेकर जागृत हो जाए तो झारखंड में बॉलीवुड हब बन सकता है। सह निर्माता नवनीत आनंद ने बताया कि फिल्म में ज्यादातर कलाकार झारखंड से होंगे ताकि यहां की प्रतिभाओं की एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सके। विदित हो कि इससे पूर्व में भी निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने चार वेब सीरीज कामदेवी, जियोमेट्री बॉक्स, रेहान, रेड लीप्स का निर्देशन किया है जो कि एमएक्स प्लेयर से रिलीज होने वाली है। फिल्म में संगीत गुफी का एवं सह निर्देशन रत्नेश पांडे का है। वेब सीरीज वाइट ड्रेस की शूटिंग 25 अक्टूबर से हजारीबाग एवं रांची में की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse