एबीएन डेस्क। सोमवार को T20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19 ओवरों में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान किशन रिटायर्ड हर्ट हो गए। भारत की जीत में ओपनर्स ईशान किशन (70) और केएल राहुल (51) की अहम भूमिका रही। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने शानदार बॉलिंग की, उसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तब ईशान किशन, केएल राहुल पूरे रंग में दिखे।अंत में ऋषभ पंत ने भी धमाकेदार अंदाज में टीम को विजयी रेखा तक पहुंचाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse